निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/DM विशाख जी ने रविवार को विधानसभा कैंट क्षेत्र में बूथों और कई इलेक्शन वार रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के कलेक्शन, डिजिटाइजेशन और मोबाइल ऐप फीडिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग द्वारा तय 4 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले सभी गणना प्रपत्रों की फीडिंग पूरी कराने के लिए DM ने कई दिशा-निर्देश दिए और मौके पर मौजूद टीमों से प्रगति रिपोर्ट ली। कई बूथ और सेंटर पर पहुंचे DM डीएम विशाख जी ने रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, फतेह अली तलब स्थित बूथ और एपी सेन मेमोरियल कॉलेज के बूथ संख्या 227 का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फॉर्म वितरण, कलेक्शन और डिजिटाइजेशन की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा हो चुका है और मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र वापस लेने का कार्य तेजी से चल रहा है। जमा हो रहे फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। फॉर्म भरते समय सभी आशंकाओं को दूर किया जाए इसके बाद DM ने एपी सेन रोड स्थित हर्षिता अपार्टमेंट के बूथ संख्या 228 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि फॉर्म भरते समय मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत या शंका होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर्स और बीएलओ लगातार फील्ड में रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे। कंट्रोल रूम पहुंचे, बोले- 4 दिसंबर है आखिरी डेट DM ने अपील करते हुए कहा कि मतदाता अपने गणना प्रपत्र जल्द से जल्द भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दें, ताकि समय से डिजिटाइजेशन पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर की समय-सीमा से पहले सभी फॉर्म संकलित करने का लक्ष्य रखा गया है। शाम को DM विशाख ने विभिन्न इलेक्शन वार रूम/फीडिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत हुसैनाबाद स्थित पिक्चर गैलरी में बनाए गए वार रूम से हुई, जहां उन्होंने कम्प्यूटराइज्ड फीडिंग की गति और गुणवत्ता की समीक्षा की। इलेक्शन में प्रभारी कर रहे है निगरानी डीएम सोमवार को इसके बाद शिया पीजी कॉलेज, IET जानकीपुरम, आईटीआई अलीगंज और बीआरसी विकास भवन स्थित वार रूम में भी उन्होंने व्यवस्था देखी। सभी स्थानों पर बीएलओ और उनके सहायक डिजिटाइजेशन कार्य में लगे मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा-वार इलेक्शन वार रूम स्थापित किए गए हैं, जहां प्रभारी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
लखनऊ में मतदाता सूची SIR:समयसीमा में फीडिंग पूरी कराने के लिए DM विशाख ने किया कई वार रूम का औचक निरीक्षण
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
