लखनऊ में युवक पर जानलेवा हमला:बुलेट सवार लड़कों ने चाकू से वार कर किया घायल, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में दोस्तों संग चाय पी रहे युवक पर बुलेट सवार युवक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने न सिर्फ पीड़ित को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तरधौना मानस गार्डन निवासी नैतिक ने बताया कि बीते रविवार देर शाम वह अपने दोस्तों हर्षित और तस्लीम गोयल के साथ बीबीडी कॉलेज के पास अजय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी बुलेट सवार युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने धारदार हथियार से नैतिक के सिर और हाथ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपितों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। इलाज के बाद होश में आए पीड़ित ने जांच पड़ताल में एक हमलावर की पहचान रायबरेली निवासी कृष्णा के रूप में की है। इंस्पेक्टर बीबीडी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *