लखनऊ में रेडक्रॉस के ब्लडबैंक का शिलान्यास:डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन, जल्द बनकर होगा तैयार

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा की तरफ से ब्लड बैंक की स्थापना के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा बनाये जा रहे इस ब्लड बैंक में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं व निशुल्क सेवाएं जनमानस को प्रदान की जाएंगी। जिससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त मिल सके व मरीज की जान को बचाया जा सके। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के उप सभापति अमरनाथ मिश्र ने कहा की यह ब्लड बैंक जल्द ही तैयार होकर जनमानस को सेवा प्रदान करेगा। इसका मकसद हर जरूरतमंद को ब्लड मुहैया कराना है। कार्यक्रम के दौरान रामानन्द कटियार ने इस भूमि पूजन कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्टाफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *