लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे मिला बीटेक छात्र का शव:जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने निकला था, अवसाद में चल रहा था

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के गोमतीनगर के ग्वारी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार देर रात बीटेक छात्र का शव मिला। रात करीब 12:30 बजे राहगीरों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन ढूंढते हुए थाने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। गोमतीनगर विकासखंड-5 निवासी आशु गौतम (22) पुत्र राकेश गौतम बंसल इंस्टीट्यूट में बीटेक का छात्र था। पिता राकेश ने बताया गुरुवार शाम आशु अपनी मां से जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने की बात कहकर घर से निकला था। वह मोबाइल लेकर पैदल ही गया था। रात करीब 10 बजे मां ने फोन किया तो उसने जल्द लौटने की बात कही। माँ ने रात करीब 11 बजे दोबारा फोन किया गया तो कुछ देर तक रिंग गई फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन आसपास तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह थाने पहुंचने पर पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान की। डिप्रेशन में रहता था छात्र पिता ने बताया कि आशु पढ़ाई में कमजोर था। उसने बंसल इंस्टीट्यूट में बीटेक में दाखिला लिया था लेकिन बैक लगने के बाद उसने तीन महीने पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा था। पिता निजी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न ही उन्हें किसी पर शक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *