लखनऊ में शादी समारोह में चोरी:दुल्हन के कमरे से लाखों के जेवर व मोबाइल चोरी, जयमाल के दौरान पार किया सामान

📅 Published: February 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के कमरे से लाखों रुपए के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना 10 फरवरी की हुसैनाबाद स्थित काला कोठी रिसोर्ट एंड वेडिंग लक्स की है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। गायत्री नगर नौबस्ता पुलिया मड़ियांव निवासी अमित कुमार दीक्षित ने बताया कि उनकी बहन सुषमा दीक्षित की शादी 10 फरवरी को काला कोठी रिसोर्ट एंड वेडिंग लक्स में हो रही थी। मेहमानों का आना-जाना शाम करीब 7 बजे से शुरू हो गया था। बरात रात करीब 10:30 बजे पहुंची। परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। रात करीब 12 बजे जयमाल के लिए दुल्हन को कमरे से स्टेज पर ले जाया गया। जयमाल के बाद जब परिजन वापस कमरे में पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और सूटकेस टूटा हुआ मिला। दुल्हन के कमरे में रखा एक सूटकेस और मोबाइल फोन अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। 10 लाख से ज्यादा के जेवर गायब अमित ने बताया कि सूटकेस में रखी लड़के की तीन अंगूठियां, लड़की की तीन अंगूठियां, एक चैन, एक सेंट हार, एक झाला, दुल्हन की एक जोड़ी पायल, दूल्हा-दुल्हन की दो टाइटन घड़ियां और मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *