लखनऊ में सुबह के समय धुंध रहा। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान रात में 14 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। लालबाग सबसे अधिक प्रदूषित लखनऊ में सुबह के समय लालबाग का AQI सबसे खराब है। यहां पर ऑरेंज जोन के साथ में AQI 278 और अलीगंज में 222 के साथ में खराब श्रेणी में रही। तालकटोरा 198, गोमतीनगर 180, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 174 और कुकरैल का AQI 127 के साथ यलो जोन में रहा। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 196 रहा। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 193 रहा। अधिकतम तापमान में बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4°C नीचे बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के साथ आसमान साफ़ होने से रात में गलन बढ़ा है, लेकिन पारा में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश में जारी ठंड में कमी आने से शीतलहर जैसी स्थितियों से राहत मिलने की संभावना है। सुबह धुंध के साथ कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना है। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 22 नवंबर 27 13 23 नवंबर 27 12 24 नवंबर 27 12 25 नवंबर 27 12 26 नवंबर 27 12 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 10 नवंबर 178 यलो 11 नवंबर 186 यलो 12 नवंबर 194 यलो 13 नवंबर 204 ऑरेंज 14 नवंबर 203 ऑरेंज 15 नवंबर 182 यलो 16 नवंबर 227 ऑरेंज 17 नवंबर 150 यलो 18 नवंबर 144 यलो 19 नवंबर 185 यलो 20 नवंबर 193 यलो
लखनऊ में सुबह धुंध:तेज धूप के साथ लालबाग और अलीगंज की हवा खराब, रात का तापमान सामान्य से अधिक
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
