लखनऊ रूट की कई ट्रेनों के गाजियाबाद में प्लेटफार्म बदले:15 दिसंबर तक गाजियाबाद में प्लेटफार्म बदलाव ,लखनऊ रूट की एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का संचालन बदला

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ से दिल्ली–पंजाब रूट पर यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे बड़े निर्माण काम की वजह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल दिए गए हैं। यह बदलाव 15 दिसंबर तक लागू रहेगा, इसलिए लखनऊ से इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले प्लेटफार्म जरूर चेक करना होगा। गाजियाबाद स्टेशन पर मरम्मत का काम तेज स्टेशन के चार प्लेटफार्म—1 से 4—पर ट्रैक मजबूत करने, प्लेटफार्म की मरम्मत और यात्री सुविधाएं बेहतर करने का काम चल रहा है। इसी वजह से ट्रेनों को अस्थायी रूप से दूसरे प्लेटफार्मों पर शिफ्ट किया गया है। लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद के प्लेटफार्म बदलाव का सीधा असर लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। इनमें शामिल हैं— • कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस • अयोध्या एक्सप्रेस • श्रमजीवी एक्सप्रेस • सद्भावना एक्सप्रेस व सद्भावना स्पेशल • काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस • पद्मावत एक्सप्रेस • लखनऊ मेल • प्रयागराज एक्सप्रेस • लखनऊ जंक्शन एसी स्पेशल • महामना एक्सप्रेस • सुहेलदेव एक्सप्रेस इन ट्रेनों से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद में अलग प्लेटफार्म पर चढ़ना-उतरना पड़ेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *