लखीमपुर खीरी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, VIDEO:नौरंगाबाद फार्म के खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

📅 Published: February 12, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज स्थित नौरंगाबाद गांव के पास खेतों में कई दिनों से घूम रहा एक तेंदुआ आखिरकार गुरुवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। यह तेंदुआ नौरंगाबाद फार्म के खेतों में लगातार देखा जा रहा था, जिससे स्थानीय किसानों में भय का माहौल था। किसानों ने वन विभाग से इसे पकड़ने की लगातार मांग की थी। किसानों की मांग पर वन विभाग सक्रिय हुआ और तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए गए थे। आखिरकार, तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *