लखीमपुर खीरी पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर सतनाम उर्फ मन्ने सिंह को गिरफ्तार किया। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त सतनाम उर्फ मन्ने सिंह पर नेपाली नागरिकों से लूटपाट और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ लूट और मादक पदार्थ तस्करी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। कोतवाली पलिया पुलिस ने थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में दबिश देकर सतनाम को पकड़ा। सतनाम उर्फ मन्ने सिंह स्वर्गीय सुखविंदर सिंह का पुत्र है और पलिया कलां का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है और इससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा।
लखीमपुर-खीरी में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:विदेशी नागरिकों से लूटपाट की थी, मादक पदार्थों की तस्करी का भी आरोप
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
