ललितपुर जिला जेल में सात साल की सजा काट रहे 63 वर्षीय बंदी मुन्ना सोनी उर्फ रामेश्वर पुत्र बालमुकुंद की कानपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी की मौत शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुन्ना सोनी कोतवाली सदर के मोहल्ला तालाबपुरा छत्तादार कुएं के पास के निवासी थे। उनकी तबीयत 23 जनवरी को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें पहले ललितपुर के जिला चिकित्सालय, फिर झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज और अंततः कानपुर के लाला लाजपत राय हृदय रोग संस्थान रेफर किया गया था। जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि सिद्धदोष बंदी मुन्नालाल सोनी उर्फ रामेश्वर सोनी की तबीयत खराब होने पर जेल चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय ललितपुर भेजा था। बेहतर उपचार के लिए उन्हें झांसी और फिर 24 जनवरी को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुन्ना सोनी पड़ोसी के सिर में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में दोषी ठहराए गए थे। प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के बाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम), ललितपुर ने 26 नवंबर 2025 को उन्हें धारा 326/34 आईपीसी के तहत 7 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया था। बंदी की बीमारी की सूचना उनके पुत्र पवन सोनी को पहले ही दे दी गई थी। पवन सोनी उपचार अवधि के दौरान अपने पिता की देखभाल के लिए उनके साथ थे। मृतक मुन्ना सोनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो पुत्र दो पुत्रियां हैं । बता दें मृतक का पुत्र पवन सोनी ललितपुर से ही उनके साथ में इलाज कराने गया हुआ था । कानपुर पहुंच गया है ।
ललितपुर जेल के बंदी की कानपुर में मौत:23 जनवरी को बिगड़ी हालत, हमले के मामले में काट रहा था सजा
📅 Published: January 25, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
