लव मैरिज न कराने पर मां की हत्या:इंग्लैंड से यमुनानगर आया बेटा, 6 दिन छुपा रहा; डंडे मार गला दबाया, हौद में फेंकी लाश

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के यमुनानगर में श्यामपुर गांव के सरपंच की पत्नी का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। बेटा लव मैरिज करना चाहता था, जबकि मां इसके खिलाफ थी। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए DSP आशीष चौधरी ने बताया कि परिवार को बिना बताए बेटा 2 साल बाद 18 दिसंबर को गुपचुप इंग्लैंड से लौटा। फिर छुपा रहा और 24 दिसंबर को आरोपी बेटे ने पशुओं को चारा डालने आई अपनी मां पर पहले डंडे से वार किए, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी के हौद में डाल दिया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह आराम से घर पर ही रहने लगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… 2 साल पहले इंग्लैंड भेजा था गोमित
पुलिस जांच में सामने आया है कि बलजिंद्र कौर और उसके बेटे गोमित राठी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। करीब 2 साल पहले परिजनों ने उसे इंग्लैंड भेज दिया गया था। 18 दिसंबर को वह बिना किसी को बताए मां की हत्या करने के लिए वापस भारत लौटा था। 4 दिन के रिमांड पर आरोपी
DSP ने बताया कि 29 दिसंबर को परिजन SP से मिलने आए थे। SP के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपी गोमित और पंकज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। हत्या में शामिल चीजों की तलाश की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *