लुधियाना के नीरज के पुशअप में अनोखे रिकॉर्ड:1 मिनट में 360 डिग्री 24 पुशअप लगाए, कॉम्पिटीशन की फीस भरने को चप्पल सिली

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के लुधियाना में चप्पल बनाने वाले नीरज चायल ने 360 डिग्री पुशअप लगाने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लगातार 24 पुशअप लगाए, जिससे उनका नाम वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड बुक में भी शामिल हो गया। इसके साथ ही नीरज मोस्ट फ्लाई विद क्लैप पुशअप जैसे रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। उन्होंने इलीट बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड भी ब्रेक किया। ये रिकॉर्ड पहले कुंवर अमित वीर सिंह के नाम था। अमित वीर पुशअप मैन ऑफ पंजाब के नाम से जाने जाते हैं। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में नीरज ने बताया कि घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए 12 वीं के बाद ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। गेम के बीच बीमारी भी हुई, जिसमें गेम से 2 साल गेम से दूर रहा। कॉम्पिटीशन की फीस के लिए चप्पल बनाने की दुकान में काम करते हैं। सिलसिलेवार जानिए नीरज के पुशअप मैन बनने की कहानी… फीस भरने के लिए बेची चांदी की चेन
नीरज ने बताया कि पुशअप इवेंट में जाने के लिए रुपए नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अपनी चांदी की चेन बेच दी। इसे बेचने से 6 हजार रुपए मिले, जिससे कम्पीटिशन की फीस जमा की। इसके बाद 6 महीने पुशअप का अभ्यास किया। 1 मिनट में 360 डिग्री 24 पुशअप लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा दिया। चप्पल बनाने की दुकान पर काम किया
नीरज ने बताया कि आर्मी की तैयारी करते समय 2019 में उनकी पसलियों में पानी भर गया। परिवार ने कई अस्पतालों में भर्ती कराया। करीब साल तक इसका इलाज चलता रहा। इस बीच गेम भी छूट गया। आर्मी की तैयारी भी ठीक से नहीं हो सकी। इसके बाद ठीक होने पर दोबारा पुशअप लगाने शुरू किए। फिर 2023 में किसी पुशअप के इवेंट में हिस्सा लिया। इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही तो घरवालों के साथ चप्पल बनाने की दुकान पर भी काम किया। अब घर पर ही पुशअप की ट्रेनिंग करते हैं। इसके लिए किसी ट्रेनिंग सेंटर या जिम में नहीं जाते हैं। घर पर ही एक छोटे से कमरे में प्रेक्टिस करते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *