पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 आतंकी पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बारे में इनके बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने DCP की गाड़ी को टारगेट किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी है। 3 गोली लगने वाले आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। जिसके बाद इन्हें पाकिस्तानी हैंडलर के कहे मुताबिक ग्रेनेड अटैक करना था। इनसे 2 चाइना मेड ग्रेनेड, 5 चाइनीज पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। एनकाउंटर को लेकर पुलिस कमिश्नर की अहम बातें… एनकाउंटर से जुड़े PHOTOS… एनकाउंटर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लुधियाना में आतंकियों का एनकाउंटर:एक को 3, दूसरे को एक गोली लगी, एक की हालत गंभीर; CP बोले- PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
