लुधियाना में पुलिसकर्मी का बीच सड़क पेशाब करते VIDEO:चंडीगढ़ का है मुलाजिम, युवक ने टोका तो जड़ा थप्पड़; मोबाइल छीनकर फेंका

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के लुधियाना में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे पेशाब करते देखा गया। पास से गुजर रहे एक युवक ने वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी भड़क गया। उसने युवक के मुंह पर तमाचा जड़ दिया और मोबाइल भी गिरा दिया। समराला चौक के पास पुलिसकर्मी का खुले में पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। वहीं, लुधियाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी चंडीगढ़ का मुलाजिम है और वो यहां किसी काम से आया हुआ था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच करवाने के बाद ही साफ होगा कि वो नशे में था या नहीं। पुलिसकर्मी के पेशाब करने और हंगामा करने के PHOTOS… जानिए क्या है पूरा मामला… पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। अधिकारी ने शराबी पुलिसकर्मी से पूछताछ की कि वह किस थाने में तैनात है, समराला चौक क्यों आया था और क्या उसने शराब पी रखी थी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच करवाने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह नशे में था या नहीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *