पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बारे में इनका पता चला था। पुलिस की गोली से 2 आतंकी घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में कमेंट नहीं किया जा सकता है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
लुधियाना में पुलिस-आतंकियों की मुठभेड़:लाडोवाल टोल प्लाजा के पास 2 को गोली लगी, एक की हालत गंभीर; पुलिस कमिश्नर स्पॉट पर रवाना
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
