लुधियाना में सिर में गोली मारकर वांटेड क्रिमिनल की हत्या:पार्क में सैर करने आया, 2 लड़कियां भी साथ थीं; फायरिंग के बाद दोनों फरार

📅 Published: January 21, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के लुधियाना में वांटेड क्रिमिनल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पार्क में सैर करने आया था। पुलिस के मुताबिक उसके साथ 2 लड़कियां भी थीं। इसी दौरान स्कूटी पर आए आरोपियों ने उस फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना बुधवार को दोपहर के बाद जमालपुर के ग्रीन पार्क में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावरों और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलियां चलीं। स्कूटी पर जाते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला निवासी राम नगर भामियां (लुधियाना) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज थे। कई मामलों में वांटेड चल रहा था। अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस ने क्या बताया… सिर के आर-पार निकली गोली, मौके पर ही मौत
प्रदीप बिल्ला के सिर के दाईं ओर से गोली लगी, जो बाईं तरफ से बाहर निकल गई। गोली लगते ही वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया था ट्रैप
मृतक प्रदीप बिल्ला के खिलाफ करीब 6 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप बिल्ला लंबे समय से वांटेड चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को भी ट्रैप लगाया हुआ था। अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान यह वारदात हो गई। पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ
पुलिस ने बिल्ला की डेड बॉडी सिविल अस्पताल भेज दी है। पुलिस ने बिल्ला के दोस्तों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है कि उसकी किस-किस के साथ दुश्मनी थी। इसके साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार में बड़ा भाई, बहन और पिता हैं। जिस पार्क में बिल्ला की हत्या की गई, वह जमालपुर चौक के नजदीक स्थित है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। घटना के बाद के PHOTOS…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *