लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल हो गई हैं। उनका माथा फट गया। बताया जा रहा है कि वॉशरूम में अचानक उनका पैर फिसल गया और उनका माथा टैप (नल) पर जा लगा। चेहरा खून से लथपथ होने के कारण उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां उनका सोमवार सुबह उपचार हुआ। इसके बाद देर शाम उनके माथे पर करीब 27 टांके लगे हैं। टांके लगने के बाद विधायक छीना को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह बेड रेस्ट पर हैं। 6 महीने पहले हुआ था कार का एक्सीडेंट करीब 6 महीने पहले लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से AAP)की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर 45 टांके लगे थे। उस समय दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास छीना की इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए थे। उस समय उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया। BJP पर पैसे की पेशकश के आरोप लगाए थे राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनीं। 2024 में राजिंदरपाल कौर छीना उन 3 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें फोन कॉल के जरिए BJP में शामिल होने पर पैसे देने की पेशकश की गई। तब AAP ने आरोप लगाया था कि BJP ने पंजाब में फिर से ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है और अरविंद केजरीवाल की पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। AAP ने वह नंबर भी जारी किया था, जिससे विधायकों को कॉल आई थी। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना की महिला AAP विधायक का एक्सीडेंट:दिल्ली से लौटते वक्त खनौरी बॉर्डर पर इनोवा डिवाइडर से टकराई; चेहरे पर 45 टांके लगे पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना की एक्सीडेंट के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। वह घर पर आराम कर रही हैं। एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर 45 टांके लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
लुधियाना में AAP महिला विधायक का माथा फटा:वॉशरूम में पैर फिसलकर गिरीं राजिंद्रपाल कौर छीना, नल से सिर टकराया, 27 टांके लगे
📅 Published: February 9, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
