मेरठ पुलिस ने शनिवार हाईफाई चेन लुटेरे को पकड़ा है। ये चैन लुटेरा पिछले 15 सालों से लूट और चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा है। वहीं अब तक 200 से ज्यादा चेन लूट चुका है। इस पर एनसीआर के थानों में 50 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जब बदमाश से पूछताछ की तो उसने बताया कि लूटी चेन बेचने से मिले रुपयों से वो ऐश करता था। पल्लवपुरम पुलिस ने की मुठभेड़ मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। वह 25 हजार का इनामी है। उसने ट्रैफिक पुलिस के सीओ की भाभी से चेन लूटी थी। पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहले पुलिस ने जो बताया वो पढ़िए.. एसपी सिटी आयुष विक्रम के अनुसार- 6 नवंबर की शाम शौकत ने पल्लवपुरम की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली कविता की चेन लूटी थी। कविता मथुरा में तैनात सीओ ट्रैफिक प्रीतम पाल सिंह की भाभी हैं। वह सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी हेलमेट पहने बदमाश उनकी चेन झपटकर फरार हो गया। इस दौरान कविता की गर्दन पर भी चोट आई थी। इसी दिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गणपति एनक्लेव में रहने वाली निशि कालरा की चेन लूट ली थी। निशि कालरा एक मोबाइल व्यापारी की मां हैं। इन दोनों वारदातों के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। ये बदमाश एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई चेन, एक बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
अब आरोपी ने पूछताछ में जो बताया वो पढ़िए आरोपी शौकत ने बताया कि साल 2013 में उसने पहली बार चेन लूटी थी। ये उसकी जिंदगी की पहली चैन स्नैचिंग थी। इसके बाद वो लगातार चेनस्नैचिंग करने लगा। पिछले 25 सालों में उसने 200 से ज्यादा चेन लूटी हैं। बताया कि वो अकेले ही चेन छिनैती और लूट की वारदात करता है। मुजफ्फरनगर से मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली तक उसने चेन स्नैचिंग की है। बताया कि वो पूरे एनसीआर में चेन स्नैचिंग करता है। इसके चलते कई बार उसे पुलिस ने पकड़ा। जेल गया लेकिन फिर बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही दोबारा चेन स्नैचिंग शुरू कर देता। बताया हाल में 8 महीने पहले अप्रैल में वो जेल से छूटकर बाहर आया था। अप्रैल 2025 में जेल से बाहर आने के बाद उसने 6 नवंबर 2025 में चेन लूट की है। उसने एक साथ 2 चेन लूटी। ये दोनों ही लूट उसने मेरठ के पल्लवपुरम में एकसाथ की थी। बताया कि चेन लूटने के बाद लूटी ज्वैलरी को वो खजूरी पुस्ता दिल्ली के पास बेचता था। यहां उसे चोरी की ज्वैलरी खरीदने वाले लोग मिलते थे। उनको वो लूटी चेन बेचता है। चेन बेचकर मिले पैसों से होटलों में मौज करता लूटी चेन बेचने से जो पैसा मिलता उस पैसे से वो दिल्ली में ऐश, अय्याशी करता। पुलिस पूछताछ में बताया कि इन पैसों से वो दिल्ली के होटलों में रहकर मौज करता। 21 नवंबर को भी वो मेरठ में चेन लूट के इरादे से आया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी शौकत अली उर्फ मोनी पुत्र मुस्तकीम रोडवेज बस अड्डे के पीछे श्यामपुरी इस्लामनगर खतौली मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। यह 45 साल का है। आरोपी शौकत अली उर्फ मोनी पर 50 मुकदमे दर्ज हैं मेरठ जिले में गंगानगर, पल्लवपुरम, नौचंदी, ब्रह्मपुरी, मेडिकल ,लिसाडी गेट, थाना सदर बाजार, सिविल लाइन,इंचौली, कंकरखेड़ा, दौराला, लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज है। इस पर उ0प्र0 गिरोहबन्द समाजद विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना लिसाडी गेट का भी मुकदमा है। मेरठ सिविल लाइन थाने पर गुंडा एक्ट लगा है। खतौली मुजफ्फरनगर में आर्म्स एकट का मुकदमा है। गाजियाबाद के कविनगर, इंद्रापुरम, सिहानी गेट और साहिबाबाद थाने में मुकदमा है। लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं।
लूटी चेन बेचकर मिले पैसों से करता था मौज:मेरठ में हाईफाई चेन स्नैचर की कहानी,होटलों में रहने के लिए करता लूट
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
