लोकबंधु राज नारायण की जयंती मनाई गई:सपा जिलाध्यक्ष बोले- राज नारायण ने संघर्ष और सिद्धांतों पर राजनीति को नई दिशा दी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकबंधु राज नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयंती समारोह के दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन जिला कार्यालय प्रभारी अहमद खिज़र खान ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि राज नारायण ने सत्य, संघर्ष और सिद्धांतों के आधार पर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और जन-अधिकारों के लिए समर्पित था। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े समाज के लिए निरंतर संघर्ष किया। हुसैन ने आगे कहा कि वर्तमान में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब राज नारायण के विचार जैसे सादगी, संघर्ष और जनहित हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। समाजवादी पार्टी उन्हीं मूल्यों पर आगे बढ़ रही है, जिन्हें राज नारायण ने अपने जीवन से स्थापित किया था। उनके आदर्शों पर चलकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में डॉ. रमेश तोमर, गजेंद्र सिंह देवल, मदन लाल सैनी, प्रभा चौधरी, अखलाक पप्पू, काशिफ खान, कासिम कुरैशी, डॉ. इरफान मलिक, संजय पाल, नासिर हुसैन, शमीम ठेकेदार, शरीफ अहमद, जीशान अहमद, बबलू और अफजाल उल हक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राज नारायण के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *