लोहड़ी पर हरियाणा CM पंजाब सीएम के गले मिले:हिसार में ढोल पर नाचीं महिलाएं; रोहतक में डेरा बाबा बालकपुरी में कार्यक्रम

📅 Published: January 13, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा में आज लोहड़ी की धूम है। सभी जिलों के कॉलेजों, संस्थाओं के ऑफिस और राजनीतिक कार्यालयों में इसे लेकर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। CM नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में अपने आवास संत कबीर कुटीर पर लोहड़ी मनाई। इसमें पंजाब से नेता भी पहुंचे। इसके बाद CM सैनी पंजाब लोक भवन जाकर पंजाब के CM भगवंत मान से गले मिले। सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में लोहड़ी को लेकर कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्राचार्या और शिक्षकों ने लोहड़ी जलाई। इसके बाद सभी ने डांस किया और गाने गाए। गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी में लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाया। रोहतक के डेरा बाबा बालकपुरी में भी लोहड़ी मनाई गई। हिसार में नारी नारायणी फाउंडेशन ने लोहड़ी पर्व मनाया और महिलाओं ने ढोल पर डांस किया। करनाल के भाजपा कार्यालय, हिसार के पंजाबी भवन में भी लोहड़ी मनाई गई। पंचकूला में डीसी सतपाल शर्मा, एडीसी निशा यादव और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने लोहड़ी मनाई। फतेहाबाद के अशोक नगर में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पार्षद चंद्रभान वधवा मौजूद रहे। अल्फा सिटी में आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे। फतेहाबाद बीजेपी कार्यालय में भी ओबीसी मोर्चा ने लोहड़ी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नायब सैनी पर बने गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, एससी आयोग के चेयरमैन रवींद्र बलियाला समेत कई नेता उपस्थित थे। हरियाणा में लोहड़ी सेलिब्रेशन के PHOTOS… सेलिब्रेशन के फोटो-वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *