वर्ल्ड अपडेट्स:अगली बार फिर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं ट्रम्प, अमेरिकी संविधान में दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की इजाजत नहीं

📅 Published: January 23, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अपने चौथे कार्यकाल को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर पूछा कि क्या उन्हें चौथे कार्यकाल की कोशिश करनी चाहिए। 20 जनवरी 2029 को उनका कार्यकाल खत्म होगा। अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित नहीं हो सकता, चाहे कार्यकाल लगातार हों या नहीं। यह नियम ट्रम्प पर भी लागू होता है। वह अब तक 2 बार राष्ट्रपति बन चुके हैं। ट्रम्प 2020 के चुनाव को अवैध बताते रहे हैं। ट्रम्प इसे अपनी जीत मानते हैं, भले ही वे आधिकारिक तौर पर हार गए थे। इसके मुताबिक अगले कार्यकाल को ट्र्म्प चौथा कार्यकाल बताते हैं। ट्रम्प की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उनके राष्ट्रपति कार्यकाल को सबसे कमजोर अप्रूवल रेटिंग मिली हैं। उन्होंने कुछ सर्वे को फर्जी पोल बताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी। डोनाल्ड ट्रन्प इससे पहले भी अपने कार्यकाल को बढ़ाने के संकेत देते रहे हैं। पिछले साल NBC न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे दोबारा चुनाव लड़ने को लेकर मजाक नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रम्प 2028 से जुड़ा मर्चेंडाइज भी कुछ समय के लिए आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर दिखा था। CNBC के फोन इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि वे शायद दो कार्यकाल के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन तुरंत यह भी जोड़ दिया था कि वे ऐसा करना चाहेंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ब्राजील के राष्ट्रपति फरवरी में भारत आएंगे, छह महीने में पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने और ट्रम्प प्रशासन की आर्थिक नीतियों से निपटने पर चर्चा की। पीछले छह महीने में यह पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत है। मोदी से बातचीत के बाद लूला ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे 19 से 21 फरवरी के बीच भारत दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान ब्राजील-भारत बिजनेस फोरम आयोजित किया जाएगा। साथ ही नई दिल्ली में APEX ऑफिस का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे व्यापार और निवेश सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि लूला से बात करके खुशी हुई। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में अब तक आई मजबूत गति की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। मोदी ने कहा कि वे जल्द भारत में लूला का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *