वर्ल्ड अपडेट्स:नॉर्थ कोलंबिया के ग्रामीण इलाके में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 15 लोगों की मौत

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

नॉर्थ कोलंबिया के नॉर्ट डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक छोटा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई।
सरकारी एयरलाइन कंपनी सतेना इस फ्लाइट का संचालन करती थी। कंपनी ने कहा कि घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा गया। विमान HK4709 स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:42 बजे राजधानी कुकुटा के हवाई अड्डे से ओकाना के लिए रवाना हुआ था। ओकाना पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह उड़ान आमतौर पर लगभग 40 मिनट की होती है। सतेना के बयान के अनुसार, विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी संपर्क उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हुआ। एयरलाइन ने कहा कि छोटे विमान में दो चालक दल के सदस्य और 13 यात्री सवार थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *