ब्राजील के बेलेम में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई। इससे वहां मौजूद हजारों लोगों के भी अफरातफरी मच गई। घटनास्थल से आए वीडियो और तस्वीरों में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर दर्जनों एम्बुलेंस पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी लगातार आ रही हैं। आग बेलेम समय अनुसार दोपहर 2 बजे और भारतीय समय अनुसार, रात 10.30 बजे ब्लू जोन में लगी। ब्लू जोन में मुख्य प्लेनरी हॉल सहित सभी बैठकें, वार्ताएं, कंट्री पवेलियन, मीडिया सेंटर और सभी हाई प्रोफाइल लोगों के ऑफिस स्थित हैं।
वर्ल्ड अपडेट्स:ब्राजील के बेलेम में COP30 क्लाइमेट समिट के कार्यक्रम स्थल पर आग लगी, यहां 190 से ज्यादा देशों के हजारों लोग पहुंचे हैं
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
