वर्ल्ड अपडेट्स:ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग लगी, 13 लोग घायल; 50,000 से ज्यादा डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट जमा थे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी आग लगने के समय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि, वे और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। द न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) एक कन्वेंशन हॉल के अंदर एक पवेलियन में लगी थी। घटना के वक्त पवेलियन में 190 से ज्यादा देशों के 50,000 से अधिक डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट जमा हुए थे। आग लगते ही हजारों लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। घटनास्थल से आए वीडियो और तस्वीरों में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। वहीं, पवेलियन से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।धुआं कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। मौके पर दर्जनों एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। कार्यक्रम के आयोजक UN COP30 प्रेसीडेंसी और UNFCCC ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में बताया कि लगभग छह मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कुछ ही मिनटों बाद, इलाके में भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल से बाहर आए हजारों लोग भीग गए। बता दें कि यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कनवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के वार्षिक COP30 क्लाइमेट समिट 10 से 21 नवंबर तक होने वाला है। इसमें 190 से ज्यादा देशों के हजारों लोग भाग लेने पहुंचे हैं। आयोजकों ने अपने बयान में मेहमानों से कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए अगली सूचना तक इंतजार करने कहा गया है। अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ीं अन्य बड़ी खबरें… मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका रवाना हुए: तीन दिन के दौरे पर टॉप लीडर्स से मिलेंगे; ट्रम्प ने समिट का बायकॉट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार सुबह तीन दिन की साउथ अफ्रीका यात्रा पर रवाना हुए हैं। मोदी के आज शाम 6 बजे तक साउथ अफ्रीका पहुंचने की उम्मीद है। वे जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 देशों के 20वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बार की G20 मीटिंग साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हो रही है। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री तीन मुख्य सेशंस में बोलेंगे। समिट के दौरान PM मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वे इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे। यह मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले 2016 में द्विपक्षीय यात्रा और उसके बाद 2018 और 2023 में दो ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों के लिए मोदी गए थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट का बायकॉट किया है। अमेरिका से कोई भी अधिकारी इसमें भाग नहीं ले रहा है।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें… चीन के जापानी सीफूड पर बैन से भारत को फायदा: दोनों देशों में विवाद से इंडियन कंपनियों के शेयर बढ़ें चीन और जापान के बीच ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव का सीधा फायदा भारत को मिल रहा है। चीन ने बुधवार को जापान से आने वाले सभी सीफूड (जैसे- मछली, झींगा) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भारतीय सीफूड निर्यातकों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला। चीन के इस फैसले से उसके बाजार में सीफूड की कमी का खतरा पैदा हो गया है। इसे पूरा करने के लिए वह भारत जैसे देशों की तरफ तेजी से रुख कर रहा है। इसके चलते भारतीय सीफूड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। तेलंगाना की अवंती फीड्स के शेयर करीब 10% तक चढ़ गए। यह कंपनी के शेयर में पिछले दो महीनों में सबसे बड़ी बढ़त है। वहीं एक और सीफूड कंपनी कोस्टल को-ऑपरेशन के शेयर भी 5% बढ़े। कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि वह चीन को निर्यात बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *