इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी गठन का आज से शंखनाद हो गया। सुबह से डॉक्टरों की नई यूनियन के चुनाव की प्रकिया सोमवार से शुरू हो गई। आज से 29 नवंबर तक नामांकन पत्र का वितरण आईएमए परिसर में बने चुनाव कार्यालय से किया जाएगा। डॉक्टर छह दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना भी करवाई जाएगी। इस बार चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत मुख्य 14 पदों और एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर्स 21 और स्टेट काउंसिल प्रतिनिधि के 44 पदों पर चुनाव करवाया जाएगा। अध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (3), संयुक्त सचिव (2), वित्त सचिव, साइंटिफिक सचिव, सचिव जनसंपर्क, सोशल सेक्रेटरी, लाइब्रेरी सेक्रेटरी, प्रॉपर्टी सेक्रेटरी, इंटरनल ऑडिटर (प्रत्येक 1) के पदों के लिए होगा। इसके अलावा एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर के 21 और रिप्रजेंटेशन टू स्टेट काउंसिल के 44 पदों पर भी वोट पड़ेंगे। 6 दिसंबर तक नामांकन पत्र जमा करने के बाद 8 दिसंबर तक इसकी जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 10 दिसंबर की शाम 5 बजे तक नामवापसी होनी है। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव 21 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा।
वाराणसी में आईएमए चुनाव के लिए आज से शंखनाद:29 नवंबर तक मिलेगा पर्चा, छह दिसंबर तक नामांकन; 79 पदों पर मैदान में आएंगे डॉक्टर्स
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
