वाराणसी में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:हत्या-एक्सीडेंट के बीच उलझी पुलिस की नोकझोंक, देर रात तक चक्काजाम

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन पर चोलापुर थाना क्षेत्र में कपसा गांव के पास शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शव के कुछ दूर पर उसकी बाइक मिली तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे हादसा बताकर शव को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी तो मृतक सोनू गुप्ता के परिजनों ने मौत पर सवाल उठा दिए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को नकारते हुए हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया है। परिजनों का कहना है कि सोनू अपनी बाइक से तगादा कर वापस घर लौट रहा था। वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग के दानगंज बाइपास पर अधूरी सड़क पर मिट्टी का बड़ा ढेर डालकर रास्ता बंद है। इसी क्षेत्र में सोनू सड़क किनारे गिरा हुआ मिला। स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। उनकी शादी एक साल पहले लखनपुर निवासी काजल गुप्ता से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने मारकर शव को यहां फेंका है। इसी वजह से ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को वापस लौटा दिया। आधी रात के बाद तक घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और आक्रोशित परिजनों एवं भीड़ को समझाने में जुटे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों की पुलिस को दी सूचना घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी और मौत को हादसा माना। मृतक सोनू गुप्ता महमूदपुर की ओर से अपने घर मवईया चोलापुर जा रहे थे। कपसा गांव के समीप अधूरे फोरलेन पर यातायात रोकने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा मिट्टी का ढेर लगाया गया था। इस ढेर का कुछ हिस्सा पहले ही हटा दिया गया था। इसी मिट्टी के ढेर पर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।सोनू गुप्ता गेहूं और चावल सहित अन्य कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन सड़क कपसा बाईपास से लगभग एक किलोमीटर आगे अधूरी है। इस अधूरे निर्माण और अंधेरे व सुनसान इलाके के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *