वाराणसी में विवाहिता को ससुराल पक्ष ने पीटा:1 साल पहले पति हो बिमारी से हो चुका हो मौत, पुलिस ने 3 पर दर्ज किया मुकदमा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के नायक बाजार भैरवनाथ इलाके में एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष से प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सलोनी जायसवाल, पत्नी स्वर्गीय गुलशन कुमार जायसवाल, ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को हुई थी। दुर्भाग्यवश, उसके पति गुलशन कुमार की 16 अप्रैल 2024 को कैंसर से पीड़ित होने के कारण मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद से ही उसके ससुराल वाले ससुर केदारनाथ जायसवाल, सास ज्योति जायसवाल और ननद दीपाती जायसवाल उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 16 नवंबर को मायके से लौटी थी ससुराल
पीड़िता के अनुसार, उसकी तबीयत खराब रहने के कारण वह करीब दस दिनों तक अपने मायके में रही। 16 नवंबर 2025 को जब वह वापस अपने ससुराल पहुंची तो सास और ननद ने उसे घर में प्रवेश करते ही अपशब्द कहना शुरू कर दिया। आरोप है कि सास ज्योति जायसवाल ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और बच्ची समेत उसे दोबारा मयके लौट जाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है, जिससे उसे और उसकी बच्ची को जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों केदारनाथ जायसवाल, ज्योति जायसवाल और दीपाती जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *