विंटर ओलिंपिक्स; सोने के दाम में 107% वृद्धि का असर:खिलाड़ी पहनेंगे 130 साल में सबसे महंगे मेडल, कीमतें 156 प्रतिशत तक बढ़ीं

📅 Published: February 7, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

इटली में (6-22 फरवरी) हो रहे विंटर ओलिंपिक्स में इस बार खिलाड़ियों के दिए जाने वाले मेडल सिर्फ सम्मान का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि कीमत के मामले में भी इतिहास रचेंगे। कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों के कारण ये ओलिंपिक मेडल अब तक के सबसे महंगे माने जा रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, स्कीइंग, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और कर्लिंग जैसे खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 700 से ज्यादा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। मिलानो-कोर्टिना, इटली में हो रहे ओलिंपिक गेम से पहले भी बीते 130 वर्षों में 57 गेम हो चुके हैं। फैक्टसेट के आंकड़ों के अनुसार, 2024 के पेरिस ओलिंपिक्स के बाद से सोने की कीमत करीब 107% व चांदी की कीमत करीब 200% तक बढ़ चुकी है। 1896 से अब तक 59 ओलिंपिक गेम्स 2026 में मिलानो-कोर्टिना, इटली में ओलिंपिक गेम हो रहे हैं। स्पोर्ट्ससाइक्लो के आंकड़ों के अनुसार 2024 पेरिस ओलिंपिक से पहले 57 गेम हो चुके हैं। इनमें 33 ग्रीष्म ओलिंपिक और 24 शीतकालीन ओलिंपिक शामिल हैं। पहला ओलिंपिक 1896 में एथेंस में हुआ था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *