विंध्याचल धाम में गैर-पंडा, भिक्षाटन के खिलाफ अभियान:यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा के लिए पंडा समाज की पहल

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में सोमवार को श्री विंध्य पंडा समाज ने गैर-पंडा और भिक्षाटन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक के नेतृत्व में चलाया गया। परिसर में बिना अनुमति मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। समाज के सदस्य शनि दत्त पाठक और गौतम द्विवेदी सहित कई अन्य लोग इसमें शामिल रहे। पंडा समाज की रविवार रात हुई एक बैठक में धाम की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर चर्चा हुई थी। समिति ने बैठक में तय किए गए बिंदुओं पर दूसरे ही दिन अमल करना शुरू कर दिया। मंत्री भानू पाठक ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को फर्जी पंडा बनकर आर्थिक शोषण से बचाना है। उन्होंने कहा कि बाहरी भिक्षाटन करने वाले लोग अक्सर मार्गों पर यात्रियों का पीछा करते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है।
भानू पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। समाज के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने प्रशासन से धाम क्षेत्र में बिना अनुमति पुरोहिती करने वाले और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका मानना है कि जब तक ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, व्यवस्थागत समस्याएँ बनी रहेंगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *