विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:फर्जी वीजा और टिकट बनवाकर देते थे, गाजियाबाद में किराए पर लिया था ऑफिस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजियाबाद की थाना कौशांबी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मार्च को पीड़ित आकाश वालिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन 1,86,000 रुपए ले लिए और फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। इस शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और 21 नवंबर 2025 को थाना कौशांबी पुलिस टीम ने मामले में फरार आरोपी मौ. सैफ इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला अंसारी (30) सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। यह गैंग किराये पर ऑफिस लेकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से भारी रकम वसूलता था। फर्जी वीजा, टिकट और नियुक्ति पत्र बनाकर पीड़ितों को विश्वास दिलाया जाता था। जब ठगी पूरी हो जाती, तो आरोपी ऑफिस बंद कर भाग जाते और नई जगह पर काम शुरू कर देते थे। इससे पहले उनका ऑफिस दिल्ली में भी था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के दो साथी (मो. मुकीम और मो. मुफीद) पहले ही जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कौशांबी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी से जुड़े 1 मामला दर्ज हैं। पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *