बाराबंकी के हैदरगढ़ विधायक दिनेश कुमार रावत के छोटे भाई मिथिलेश रावत का शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मिथिलेश मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश रावत देवस्थान दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक दिनेश कुमार रावत तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना पर प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विधायक दिनेश कुमार के भाई की सड़क हादसे में मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम ने कार में मारी टक्कर
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
