वीडियो में दिखे हथियार नकली निकले:युवक मेरठ का, अब सऊदी में; पुलिस ने की पुष्टि

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र से जुड़े एक वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ आया है। इस वीडियो में एक युवक को एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ देखा गया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहे हथियार प्लास्टिक के थे, जिसमें एके-47 प्लास्टिक की और ग्रेनेड परफ्यूम की बोतल थी। यह वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। 34 सेकेंड की इस वीडियो में चार युवक दिखाई दे रहे थे, जिनमें से एक युवक एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में, हथियार लिए हुए युवक को बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल बताया गया था। मैजुल तीन साल से अधिक समय से साउथ अफ्रीका में नाई का काम करता है। यह वीडियो मैजुल की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुआ था, जिसके बाद सीओ और एसओ ने गांव पहुंचकर पूछताछ की थी। नांगल थाना प्रभारी सत्येंद्र मलिक ने मैजुल से मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा। मैजुल ने बताया कि वीडियो में हथियार लेने वाला युवक मेरठ के गांव सठला का आकिब है। आकिब वर्तमान में सऊदी में रहकर कार चालक का काम करता है। मैजुल के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान आकिब के साथ तीन अन्य दोस्त जुड़े थे। इस दौरान एक दोस्त ने आकिब से ‘कुछ दिखाने’ को कहा, जिसके बाद उसने एके-47 और ग्रेनेड का प्रदर्शन किया।पुलिस और साइबर सेल इस मामले की आगे की छानबीन कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *