वेंटिलेटर पर अंतिम सांसे ले रही नाबालिग रेप पीड़िता:मेरठ मेडिकल में लगभग 100 घंटे से चल रहे इलाज के बाद भी नहीं सुधार, डॉ बोले बचना मुश्किल

📅 Published: January 30, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बहसूमा थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने गांव के ही युवकों पर दुष्कर्म कर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव का ही युवक अनुज सैनी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी की रात की बताई जा रही है। क्या है पूरा मामला युवती के भाई ने बताया कि 26 जनवरी के सुबह लगभग 4 बजे गांव के युवक अनुज की मां मेरी बहन को बेसुध हालत में लेकर घर पहुंची। उस समय उसके कपड़े खून में सने हुए थे। इसके बाद जब मैं अपने परिवार वालों को बुलाने गया तो मेरी बहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद हम उसको मवाना के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से उसको मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। यहां अभी उसका इलाज जारी है। बचने की उम्मीद बहुत कम- डॉ मेडिकल अस्पताल के मेडिसिन विभाग के हेड डॉ अरविंद ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह मरीज मेडिकल में गंभीर हालत में भर्ती हुआ था। तभी से ही मरीज वेंटिलेटर पर है। अभी शरीर से कोई ऐसा सकारात्मक रिस्पांस नहीं मिल रहा है जिस से यह कहा जाए की मरीज खतरे से बाहर है। हम अपनी और से कोशिश कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई- SSP मेरठ SSP डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि जो तहरीर परिजनों द्वारा दी गई थी, उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकि जो भी अन्य लोग पीड़त परिवार द्वारा बताए गए हैं उनको भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *