सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित खड़िया बाजार में दो निजी बसों में आग लग गई। ये बसें एक वर्कशॉप में खड़ी थीं, जहां उनमें रखरखाव का काम चल रहा था। आग इतनी भीषण थी कि दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वजीत वर्कशॉप पर हुई। बसों में मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्य के दौरान ही लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
शक्तिनगर खड़िया बाजार में दो बसों में आग लगी, VIDEO:वर्कशॉप में खड़ी थीं बसें, ग्रामीणों ने घंटों बाद पाया काबू
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
