शराब की लत से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी, पहले भी आत्महत्या की कर चुका था कोशिश

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में गुरुवार देर शाम 48 वर्षीय मजदूर राजकुमार पुत्र बिहारी लाल ने पशु बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राजकुमार लंबे समय से शराब का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। मृतक राजकुमार और उसकी पत्नी पिंकी देवी (42) के बीच बुधवार को भी शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस विवाद के बाद राजकुमार ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद, गुरुवार को वह फिर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी और बच्चों से झगड़ा करने लगा। झगड़े के बाद वह घर के पास बने पशु बाड़े में चला गया, जहां उसने रस्सी से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना डायल 112 पर मृतक के बड़े बेटे अतुल कुमार (21) ने दी। अतुल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अत्यधिक शराब पीते थे, जिससे घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार से उनके पिता उनसे बातचीत नहीं कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु के स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पिंकी देवी, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं और दो पुत्र अतुल तथा गोविंद हैं। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दुख का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *