शराब के पैसों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:11 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, बोला– गुस्से में कत्ल हो गया

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के तालभिरौना गांव में बुजुर्ग चंद्रबली की हत्या के मामले का पुलिस ने 11 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस ब्लाइंड मर्डर केस में आरोपी वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि शराब की बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद में नशे की हालत में चंद्रबली की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। घटना 18 जनवरी की रात की है। तालभिरौना गांव में चंद्रबली का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव पर चाकू के कई गहरे घाव थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी वासुदेव शराब भट्ठी के पास मछली बेचने का काम करता था। शराब दुकान के मुनीब की गैरमौजूदगी में वही शराब की बिक्री भी करता था। घटना वाले दिन उसने सुबह से शाम तक शराब बेची थी। शाम को चंद्रबली शराब की दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों पुराने परिचित होने के कारण साथ बैठकर शराब पीने लगे। शराब की बिक्री के पैसों की मांग नशा बढ़ने के साथ ही चंद्रबली शराब की बिक्री के पैसों की मांग करने लगा। रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद दोनों पैदल गांव की ओर निकले। गांव से पहले एक सुनसान पुलिया के पास चंद्रबली ने फिर से पैसों की मांग की और नशे में हाथापाई करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर वासुदेव ने मछली काटने वाला चाकू निकाला और चंद्रबली पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए चाकू खजूरडाड़ पुल से नदी में फेंक दिया और घर जाकर सामान्य व्यवहार करता रहा। बाद में पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन, उसका बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि वासुदेव पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *