शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:फतेहपुर में युवक गिरफ्तार, डेढ़ साल तक बनाए संबंध

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से डेढ़ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अतुल मौर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी 25 वर्षीय अतुल मौर्या पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में पीड़िता ने 19 नवंबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है। मुकदमे में अतुल मौर्या के साथ अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार और कमला देवी को भी नामजद किया गया है। इसी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अतुल मौर्या को दोपहर 12:50 बजे महर्षि स्कूल के पास, बिंदकी रोड से पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक गिरीश दुबे (चौकी प्रभारी जेल रोड), कॉन्स्टेबल आकाश कुमार और कॉन्स्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में शेष नामजद आरोपियों की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *