शादी का दबाव बनाने पर कर दी प्रेमिका की हत्या:हाथरस में प्रेमी ने गला घोंटा, पुलिस ने 1,000 CCTV फुटेज खंगाल कर पकड़ा

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस पुलिस ने चंदपा थाना क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास मिली एक महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने महिला की पहचान कर उसकी हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने शादी के दबाव के चलते महिला की हत्या करने की बात कबूल की है। 14 नवंबर को नगला भुस तिराहे के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस टीमों ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में सोहराब गेट मेरठ डिपो की बस से एक महिला और एक पुरुष को नगला भुस तिराहे पर उतरते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। मृतका की शिनाख्त पश्चिम बंगाल के वर्धमान स्थित कंटिया बाजार निवासी जोशना पत्नी बबलू के रूप में हुई। जांच में आगरा निवासी इमरान का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, इमरान ने जोशना की बेटी मुमताज की शादी सत्तार से कराई थी। इमरान की ससुराल भी पश्चिम बंगाल में होने के कारण वह और जोशना एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे, जिससे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। सत्तार के बेटे की शादी 10 नवंबर को थी, जिसमें जोशना कोलकाता से आई थी। जोशना लगातार इमरान पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दूसरी शादी नहीं करना चाहता था इमरान इमरान अपनी पत्नी और बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था। उसने जोशना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 13 नवंबर की सुबह वह जोशना को सत्तार के घर से कोलकाता छोड़ने के बहाने ले गया। वे आगरा से अलीगढ़ बस से हावड़ा जाने के लिए निकले, लेकिन पूरा दिन स्टेशन पर बिताया। हावड़ा न जाकर वे सोहराब गेट डिपो की बस से वापस आगरा की ओर जाने लगे। नगला भुस तिराहे पर उतरकर इमरान ने जोशना का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान इमरान पुत्र मुन्ना जलेबी वाले, निवासी नगला मेवाती, थाना ताजगंज आगरा के रूप में हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *