शादी के 6 माह बाद युवती ने लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मवाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के मवाना की ढिकौली कॉलोनी में शनिवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका मिला। सूचना पर मवाना पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मोदीनगर निवासी नेहा के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग छह माह पूर्व ढिकौली कॉलोनी निवासी नितिन से हुई थी। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि नितिन की पत्नी नेहा ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *