शादी तय होने से प्रेमी-प्रेमिका में बढ़ी दूरी:हरदोई में जहर खाकर जान दी, फोन फेंकने पर हुई थी बहस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। लड़की का ननिहाल लड़के के गांव में था। वह यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी बीच दोनों का अफेयर हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। इसके विरोध में लड़का उसके घर पहुंचा था। जहां लड़की से युवक का विवाद हुआ था। लड़की के फोन फेंकने पर युवक गुस्से में घर आ गया। इस विवाद के बाद प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना बेनीगंज की है। अब पूरी घटना विस्तार से… घर में अकेली थी युवती, मिलने पहुंचा प्रेमी बेनीगंज के अशरफ टोला की रहने वाली शिवानी का मढ़िया निवासी के अनूप कुमार से अफेयर था। शिवानी (18 ) का ननिहाल अनूप के गांव में ही है। शिवानी यहीं रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी अनूप (21) से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन 2 साल पहले शिवानी बेनीगंज अपने घर आ गई। अनूप और शिवानी के घर की दूरी 7 किलोमीटर है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को शिवानी घर पर अकेली थी। उसकी मां अमावस्या स्नान के लिए नैमिषारण्य गई थीं। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनूप शिवानी से मिलने पहुंचा। शादी की बात पर बढ़ा विवाद इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही थी। जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि अनूप ने विवाद के बीच में शिवानी का मोबाइल फोन शौचालय में फेंक दिया था। इसके बाद वहां से निकल गया। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रेमी से विवाद के बाद गुस्से में शिवानी ने जहर खा लिया। शिवानी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे कोथावां सीएचसी रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आम के बाग में मिला अनूप का शव वहीं, शिवानी की मौत की खबर मिलते ही अनूप कुमार सदमे आ गया। वह घर से निकला और अल्लीपुर रोड के पास बाग में गया। वहां अनूप ने जहर खा लिया। घर न पहुंचने पर अनूप के पिता ने पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान पुलिस को अल्लीपुर मार्ग स्थित इंटर कॉलेज के पास एक आम के बाग में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह, सीओ अजीत चौहान और कोतवाल ओमप्रकाश सरोज मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने दोनों जगहों से साक्ष्य एकत्रित किए। 3 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग जांच में पता चला है कि शिवानी और अनूप के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, युवती की शादी सीतापुर जिले के एक गांव में तय हो जाने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा था। परिजनों के मुताबिक 4 दिसंबर को शिवानी का तिलक होना था। शादी अगले साल फरवरी में तय थी। यही बात दोनों के बीच तनाव का बड़ा कारण बनी थी। मृतका की मां ने बताया कि उनका मायका अनूप के गांव में है। वहीं ननिहाल आने-जाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, मामले में प्रेम प्रसंग और शादी तय होने से उपजे तनाव की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ——————————– ये भी पढ़ें…. यूपी में अखिलेश 50-60 सीट से ज्यादा नहीं देंगे:बिहार में दुर्गति के बाद राहुल मोल-भाव की हैसियत में नहीं बिहार चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हुई। 61 सीटों पर चुनाव में उतरी कांग्रेस 10% स्ट्राइक रेट से 6 सीट ही जीत सकी। कांग्रेस की यह दुर्गति यूपी में सपा के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बिहार की तरह यूपी में भी महागठबंधन का सामना भाजपा के एनडीए गठबंधन के साथ होना है। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *