शामली में प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम पीटा, VIDEO:ऑफिस से खींचकर ले गए, रुपयों के लेन-देन को लेकर की मारपीट

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शामली जनपद में एक प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चार लोगों ने हथियारों के बल पर उसे उसके ऑफिस से उठाया और सार्वजनिक रूप से पिटाई करते हुए उसे घसीटकर ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा मार्केट में हुई। पीड़ित की पहचान संदीप बालियान के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग और फाइनेंस का काम करते हैं। संदीप ने पुलिस को बताया कि जारी नामक एक व्यक्ति पर उनके डेढ़ लाख रुपए और गोभी नामक व्यक्ति पर आठ हजार रुपए बकाया थे। जब उन्होंने इन पैसों की मांग की, तो आरोपी टालमटोल कर रहे थे। संदीप बालियान के बयान के अनुसार जारी और गोभी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उनके ऑफिस पहुंचे। उन्होंने संदीप को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, आरोपियों ने उसे चौक-चौराहे पर उतारकर स्थानीय जनता के सामने उसकी पिटाई की और उसे खींचकर ले गए। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर संदीप बालियान घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रवि कुमार से अपने डेढ़ लाख रुपए मांगे, तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। रवि कुमार और उसके तीन अन्य साथियों ने उन्हें ऑफिस से जबरदस्ती उठाया, मारपीट करते हुए सड़क पर ले गए और उनकी तीन तोले की सोने की चेन और एक अंगूठी भी छीन ली। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के नाम दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद चारों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *