शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल:काम से घर लौटते समय ककरा पुल के पास हादसा, अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा पुल के पास एक बाइक सवार ऋषिपाल चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझा उसके गले में उलझ गया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। थाना कांट क्षेत्र का निवासी ऋषिपाल अपने काम से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। ककरा पुल के पास पहुंचते ही अचानक उसके गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। मांझे की चपेट में आने से ऋषिपाल अपना संतुलन खो बैठा और बाइक समेत जमीन पर गिर गया। उसकी गर्दन में गहरा कट लग गया और काफी खून बहने लगा। एक वीडियो में घायल युवक की गर्दन पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना की जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले अजीजगंज के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी। इसी तरह, भाईदूज पर अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहे एक व्यक्ति की भी रोजा के सैटेलाइट बस अड्डे के पास चाइनीज मांझे से मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन अब यह अभियान ठंडा पड़ गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *