शाहजहांपुर में दो BLO पर कार्रवाई के निर्देश:गणना प्रपत्र वितरण में लापरवाही पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया एक्शन, डिजिटाइजेशन भी नहीं हुआ था

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन न करने पर दो बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य में लापरवाही मिलने पर यह आदेश जारी किए। विधानसभा क्षेत्र 135 – शाहजहांपुर में समीक्षा के दौरान पाया गया कि बूथ संख्या 388 के बीएलओ अमरेन्द्र मोहन और बूथ संख्या 389 के बीएलओ अनुपम वर्मा ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित नहीं किए। इसके अलावा, उन्हें प्राप्त प्रपत्रों का अपेक्षित डिजिटाइजेशन भी नहीं किया गया। मौके पर एईआरओ और नायब तहसीलदार निशि सिंह ने सुपरवाइजर अनूप वर्मा (लेखपाल) के साथ मिलकर जांच की। जांच में सामने आया कि बूथ संख्या 388 पर कुल 1290 प्रपत्रों में से केवल 37 का डिजिटाइजेशन हुआ था। वहीं, बूथ संख्या 389 पर 1070 प्रपत्रों में से मात्र 15 का ही डिजिटाइजेशन किया गया था। अधिकारियों ने इस प्रगति को अत्यंत असंतोषजनक बताया। इसे निर्वाचन कार्यों के प्रति गंभीर उदासीनता का संकेत माना गया है। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए, नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों बीएलओ के मूल विभागों को उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *