शाहजहांपुर में बंगाली डॉक्टर का शव फंदे पर मिला:40 साल से कस्बे में रह रहे थे, क्लीनिक में करते थे इलाज

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सटटी थाना क्षेत्र के शाहजहाँपुर कस्बे में एक बंगाली डॉक्टर का शव उनके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान डॉ. रामपद विश्वास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के थाना गाईघाटा गाँव आंबौला के निवासी थे। वह पिछले करीब 40 वर्षों से शाहजहांपुर कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे और अपनी क्लीनिक में बंगाली पद्धति से लोगों का इलाज करते थे। डॉ. विश्वास की पत्नी सुचिता का आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। पिछले चार महीनों से डॉ. विश्वास घर पर अकेले रह रहे थे। उनके छोटे भाई निर्मल ने पुलिस को बताया कि मृतक का भतीजा शुभंकर कस्बे में जनसेवा केंद्र चलाता है और उसका कई लोगों से लेन-देन है। इसी कारण शुभंकर पिछले चार महीने से अपने पिता के साथ न रहकर किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर डॉ. विश्वास की बेटियां सीमा, शिल्पी, सपना और बेटा शुभंकर घटनास्थल पर पहुंचे। सटटी थानाध्यक्ष देवनरायन द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने अवसाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *