शाहजहांपुर में रोडवेज बस और डीसीएम के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद रोडवेज चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा के पास हुई। एक डीसीएम रामपुर से कानपुर की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस कटरा मार्ग से आ रही थी। तड़के सुबह हुए इस हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक नाजिम अपनी सीट पर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस में सवार दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल नाजिम ही डीसीएम का मालिक है, जो कानपुर कुछ सामान लेकर जा रहा था। उसके कुछ परिचित भी पीछे एक अन्य वाहन में आ रहे थे। मदनापुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीसीएम चालक घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर में रोडवेज बस-डीसीएम की टक्कर, 3 घायल:डीसीएम चालक सीट पर फंसा, पुलिस ने अस्पताल भेजा
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
