श्रावस्ती में पूर्व प्रधान दंपती के शव मिले:पत्नी बाहर मिली, पति घर के अंदर मृत पाए गए; बेटों से अलग रहते थे दोनों

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर गांव में पूर्व ग्राम प्रधान 80 वर्षीय मोहम्मद रोशन और उनकी पत्नी 60 वर्षीय वसीला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर इकौना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के शव की आंख से खून निकलने की जानकारी मिली है। देखिए 3 तस्वीरें… जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती एक अलग घर में रहते थे, जबकि उनके बेटे पास ही दूसरे घर में रहते थे। सुबह नमाज पढ़ने जाते समय बड़े बेटे गुड्डू की नजर घर के अंदर पड़े पिता मोहम्मद रोशन के शव पर पड़ी। बाद में उन्हें घर के बाहर मां वसीला का शव भी मिला। दंपती के दो बेटे हैं, जिनके नाम गुड्डू और पुल्लू बताए गए हैं। मृतक की पहचान मोहम्मद रोशन और उनकी पत्नी वसीला के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव में किसी से जमीनी विवाद होने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *