श्रावस्ती में मतदाता सूची में सुधार शुरू:डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया, पात्रों के नाम जोड़ने के निर्देश

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कई मतदान बूथों का औचक निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने तहसील भिनगा के वार्ड संख्या-08 स्थित प्राथमिक विद्यालय बनकटवा और प्राथमिक विद्यालय बगुरैया में चल रहे पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ से भरे गए फॉर्मों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार करना है। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, जबकि मृत, डुप्लीकेट, शिफ्टेड या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को समय पर और तीव्र गति से पूरा करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा की है। इसके तहत, जो बीएलओ 27 नवंबर 2025 तक अपने भाग संख्या के सभी मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा कर लेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन प्रोत्साहनों में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण, परिवार सहित अच्छे होटल में लंच/डिनर की व्यवस्था और जंगल सफारी (मैंग्रोव, सिरसिया रोड) में परिवार सहित भ्रमण शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *