श्रीलंका का पहला मैच आज आयरलैंड से:चोटिल ईशान मलिंगा टूर्नामेंट से बाहर; आयरलैंड होम टीम को अब तक नहीं हरा सकी

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

टी-20 वर्ल्ड कप का छठा मैच आज श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह प्रमोद मदुषन को स्क्वॉड में जगह मिली। टीमों की फॉर्म
श्रीलंका को वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी। टीम होम ग्राउंड पर 0-3 से हार गई। पिछले साल टीम एशिया कप में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। दूसरी ओर आयरलैंड ने जनवरी में इटली को 2-1 से टी-20 सीरीज हराई। श्रीलंका को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी-20 में अब तक 3 मैच खेले गए। सभी में श्रीलंका को ही जीत मिली। तीनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। दोनों टीमें 2022 में आखिरी बार भिड़ी थीं, तब होबार्ट में श्रीलंका को 9 विकेट से जीत मिली थी। निसांका श्रीलंका के टॉप रन स्कोरर
2024 के बाद से पथुम निसांका श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 42 मैचों में 143.05 के स्ट्राइक रेट से 1339 रन बनाए हैं। वहीं, वानिंदू हसरंगा 36 मैचों में 60 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। अडायर आयरलैंड के टॉप विकेट टेकर
आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर 2024 के बाद से 620 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है। गेंदबाजी में मार्क अडायर ने 23 मैचों में 37 विकेट लिए हैं और वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच और मौसम
कोलंबो में दिनभर बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना कम है। टेम्परेचर 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पिच रिपोर्ट
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है, यहां लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर टीमें पहले बैटिंग करना चुन सकती है। कोलंबो में ओस का असर नहीं रहेगा, ऐसे में टीमें टारगेट डिफेंड करने का फैसला कर सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, और दुष्मंथा चमीरा। आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी और जोशुआ लिटिल। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *