श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हुआ है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू हुए हैं। इसमें पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, CM भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत सारे कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे हैं। वहीं, सारे मेंबर इसमें मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे सर्वधर्म सम्मेलन शुरू होगा। इसमें श्री श्री रवि शंकर समेत कई धार्मिक गुरु शामिल होंगे। इसके अलावा पूरा दिन समागम चलते रहेंगे। सरकार की तरiQ से समारोह को लेकर पूरी तैयारियां की गई है।
श्री आनंदपुर साहिब में शताब्दी समारोह का हुआ आगाज:श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ, गवर्नर व सीएम समेत कई हस्तियाें ने लगाई हाजिरी
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
