श्रेयस अय्यर ने फिटनेस साबित की:विजय हजारे ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई; सिराज ने 3 विकेट झटके, मयंक अग्रवाल का शतक

📅 Published: January 6, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर (82 रन) ने विजय हजारे ट्रॉफी में हाफ सेंचुरी जमाकर अपनी फिटनेस साबित कर दी है। उन्होंने जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई की कप्तानी की। अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में चुना गया है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस साबित करने पर निर्भर है। वहीं, गोवा के खिलाफ 212 रन चेज कर रही पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह 2 और भारतीय कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, टीम ने मुकाबला जीत लिया। दूसरी ओर प्लेट ग्रुप के फाइनल में बिहार ने मणिपुर को हराकर खिताब जीत लिया। किसने किसे हराया? बिहार प्लेट ग्रुप में चैंपियन बना, शाबिर ने 7 विकेट झटके
बिहार ने प्लेट ग्रुप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रांची में खेले गए फाइनल मैच में मणिपुर को 6 विकेट से हराया। बिहार ने आयुष लोहरुका के 75 रन के सहारे 170 रन का टारगेट 31.2 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले मणिपुर 47.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो हुई। शाबिर खान ने हैट्रिक सहित 7 विकेट झटके। उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 30 रन दिए। मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉक से गुजर जाइए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *